फालोअप : जेल में रातभर करवटें बदलता रहा पाकिस्तानी बासित
Bulandsehar News - फालोअप : जेल में रातभर करवटें बदलता रहा पाकिस्तानी बासित

पाकिस्तानी नागरिक बासित इरशाद को जिला कारागार में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। शुक्रवार को जेल जाने के बाद बासित रातभर करवटें बदलता रहा। जेल प्रशासन ने उसे कड़ी सुरक्षा में रखा है। विशेष निगरानी में उसे रखा गया है। उससे मुलाकात करने वालों पर भी पैनी नजर रहेगी। जेल अधिकारी इसको लेकर विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। विदित हो कि नगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान पाकिस्तानी नागिरक बासित इरशाद पुत्र इरशाद अहमद निवासी न्यू कराची पाकिस्तान को गुरुवार रात गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से फर्जी आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पाकिस्तानी पासपोर्ट की छायाप्रति बरामद हुई थी।
वर्तमान में बासित इरशाद यहां नगर के मोहल्ला सुशीला विहार प्रथम भूड़ बुलंदशहर में सैय्यद वासित अली पुत्र सैय़्यद लईक अहमद के नाम से रह रहा था। वह पाकिस्तान से वर्ष 1981 में अपनी मां बिलकिस और तीन बहनों के साथ भारत आया था। बासित की मां ने गुलावठी क्षेत्र के गांव सैंठा के एक युवक से दूसरा निकाह किया था। यहां पर पति दो साल बाद मौत के बाद उसकी मां ने फिर तीसरा निकाह किया था।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक को लॉंग टर्म वीजा नहीं मिल पाया था। गिरफ्तारी के बाद से न्यायालय में पेश किया गया। न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय ने पाकिस्तानी नागरिक बासित को जिला कारागार भेज दिया था।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


