Bulandsehar News: बुलंदशहर : पुलिस ने कब्र से निकलवाया नवजात का शव, पोस्टमार्टम को भेजा
Bulandsehar News: थाना नरसैना क्षेत्र के एक गांव में 1 जुलाई को दफनाए गए नवजात के शव को पुलिस ने शनिवार देर रात कब्र खोदकर बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज द
Bulandsehar News: बुलंदशहर। थाना नरसैना क्षेत्र के एक गांव में 1 जुलाई को दफनाए गए नवजात के शव को पुलिस ने शनिवार देर रात कब्र खोदकर बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की है। शव का डीएनए सैंपल भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार गांव की एक महिला की जेठानी ने थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि उसकी देवरानी जो पिछले 8 साल से विधवा है ने 30 जून-1 जुलाई की रात को एक बच्चे को जन्म दिया। 1 जुलाई की सुबह गांव के एक बंद मकान के बरामदे में नवजात का शव मिला।
आवारा जानवरों द्वारा शव को नुकसान पहुंचाए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे गांव में ही दफना दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू की। शनिवार देर रात पुलिस टीम गांव पहुंची और राजस्व व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र की खुदाई कराकर शव को बाहर निकलवाया। वहीं, शव को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। गांव में चर्चा यह भी है कि महिला द्वारा लोक लाज के डर से नवजात शिशु को जन्म के बाद हत्या कर उसके शव को फेंक दिया गया था और इसके बाद वह मायके पहुंच गई थी। फिलहाल पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। एसएसआई सुभाष बाबू ने बताया कि शव को डीएनए जांच के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण और घटना की सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल, पुलिस मामले में हर बिंदु पर जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर नवजात शिशु की मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


