ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरलाखों की लूट में मात्र दो पाजेब बरामद

लाखों की लूट में मात्र दो पाजेब बरामद

क्षेत्र के गांव लड़ाना में दस दिन पूर्व जहरखुरानी गिरोह की महिलाओं द्वारा लाखों रुपए की लूट में पुलिस ने आरोपी महिलाओं से केवल दो पाजेब ही बरामद की...

लाखों की लूट में  मात्र दो पाजेब बरामद
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरSat, 31 Oct 2020 07:04 PM
ऐप पर पढ़ें

खानपुर। संवाददाता

क्षेत्र के गांव लड़ाना में दस दिन पूर्व जहरखुरानी गिरोह की महिलाओं द्वारा लाखों रुपए की लूट में पुलिस ने आरोपी महिलाओं से केवल दो पाजेब ही बरामद की हैं। ग्रामीणों थाना पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं।

ज्ञात हो क्षेत्र के गांव लड़ाना में जहर खुरानी गिरोह की महिलाओं ने दस दिन पूर्व लाखों रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया था। थाना पुलिस ने लूट की घटना को घटनाक्रम के तीन दिन बाद चोरी में दर्ज कर मामले से पल्ला झाड़ लिया था। शुक्रवार को जहरखुरानी गिरोह की महिलाएं क्षेत्र के ही गांव सौझना झाया में घूम रही थी। लड़ाना गांव के ही नरेश ईलना जा रहे थे। रास्ते में महिलाओं को पुराने बर्तन बदलते देख उन्हें शक हुआ मामले की सूचना नरेश ने अपने गांव पीड़ित महिलाओं को दी। पीड़ित महिलाएं अन्य ग्रामीणों के साथ सौझना झाया मौके पर पहुंच गई। महिलाओं की शिनाख्त करते हुए दो महिलाओं को दबोच लिया जबकि पांच महिलाएं मौके से भागने में कामयाब रही। थाना पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं से दो पाजेब दो कुंडल बरामद किए हैं। ग्रामीण थाना पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है घटना के 9 दिन बाद तक भी पुलिस के हाथ खाली थे और जब ग्रामीणों ने आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया है तब भी पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है। पांच महिलाएं मौके से फरार हो गई। पुलिस ने अभी तक उनको भी बरामद नहीं किया है व लाखों रुपए की लूट में मात्र पाजेब बरामद कर लीपापोती कर रहे हैं। आरोपी महिलाओं के दमोह जाने के बाद से ही ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है ग्रामीणों का कहना है कि अगर थाना पुलिस मामले में लापरवाही बरतती है तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

कोट---

ग्राम लड़ाना की घटना में केवल दो महिलाएं आरोपी थीं। जिनको जेल भेज दिया है। आरोपी महिलाओं के पास से दो पाजेब व दो कानों के कुंडल बरामद किए गए हैं।

-नरेश कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक खानपुर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें