ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरकोरोना से सिर्फ चार संक्रमित, 6 डिस्चार्ज

कोरोना से सिर्फ चार संक्रमित, 6 डिस्चार्ज

कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अब कोविड अस्पताल भी पूरी तरह खाली हो चुके हैं। एक भी मरीज भर्ती नहीं...

कोरोना से सिर्फ चार संक्रमित, 6 डिस्चार्ज
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरFri, 25 Jun 2021 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बुलंदशहर। संवाददाता

कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अब कोविड अस्पताल भी पूरी तरह खाली हो चुके हैं। एक भी मरीज भर्ती नहीं है। शुक्रवार को सिर्फ चार पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके अलावा 6 मरीजों ने कोरोना को हराया। अब एक्टिव केस की संख्या भी घटकर 47 रह गई है। अब जिले में कुल संक्रमित 20087 और स्वस्थ 19803 हो गए हैं। अब तक 237 की मौत हो चुकी है।

शुक्रवार को बुलंदशहर, डिबाई, अनूपशहर और लखावटी में एक-एक संक्रमित की पुष्टि हुई है। एसीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि लगातार संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। यही कारण है कि एक्टिव केस की संख्या भी काफी कम हो गई है। अब अधिकांश मरीजों का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। जिले में अब कोई मरीज भर्ती नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें