Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsOnline Attendance System for Village Secretaries Implemented in Panchayats
ग्राम पंचायत में सचिवों की लगेगी अब ऑनलाइन उपस्थिति

ग्राम पंचायत में सचिवों की लगेगी अब ऑनलाइन उपस्थिति

संक्षेप:

Bulandsehar News - -शासन के विशेष सचिव जारी ने किए आदेश, देखी जाएगी उपस्थितिग्राम पंचायत में सचिवों की लगेगी अब ऑनलाइन उपस्थितिग्राम पंचायत में सचिवों की लगेगी अब ऑनलाइन

Nov 08, 2025 08:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम सचिवों की अब ऑनलाइन उपस्थिति लगेगी। शासन के विशेष सचिव ने इसके लिए पंचायत राज विभाग के अफसरों को निर्देश दिए हैं, जिसमें कहा गया कि सभी ग्राम पंचायतों पर तैनात सचिव एवं ग्राम विकास अधिकारियों की ऑनलाइन अटेंडेस लगाने की प्रकि्रया को जल्द शुरू कर दिया जाए। सचिवों की अनुपस्थित रहने की शिकायमें ज्यादा मिलती हैं तो इसे लेकर शासन स्तर से यह शुरू किया गया है। एक माह के भीतर उपस्थिति लगनी शुरू हो जाएगी जो सीधे शासन में जाएगी। जिले के 16 ब्लॉक में 946 ग्राम पंचायतें हैं और इनमें तैनात काफी ग्राम सचिवों की अनुपस्थित रहने की शिकायतें आती हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अलावा ग्राम विकास अधिकारियों का भी यही हाल है। जिस पर अब शासन काफी सख्त हो गया है। शासन के विशेष सचिव राजेश कुमार त्यागी ने अब ऑनलाइन उपस्थिति लगाने के लिए पंचायत राज विभाग को निर्देश दिए हैं। जिले में कितने सचिव व वीडीओ उपस्थिति लगा रहे हैं इसकी रिपोर्ट भी शासन में जाएगी। आदेशों का तत्काल प्रभाव से पालन करने के लिए कहा गया है। ---- बायोमैट्रिक होगी शासन में जाएगी उपस्थिति ग्राम सचिव व ग्राम विकास अधिकारियों की उपस्थिति सीधे बायोमैट्रिक मशीनों से लगेगी। प्रत्येक सचिवालय पर यह मशीन लगेगी और सुबह दस बजे उन्हें हरहाल में पहुंचकर उपस्थिति लगानी होगी इसके बाद शाम को वह उपस्थिति लगाएंगे। डीपीआरओ नवीन कुमार मिश्रा ने बताया की विशेष सचिव के आदेश पंचायती राज विभाग को दिए हैं, इस संबंध में जिले के लिए भी निर्देश जल्द प्राप्त हो जाएंगे। शासन से आदेश आने के बाद तत्काल सचिवालयों में नियमानुसार बायोमैट्रिक उपस्थिति को शुरू करा दिया जाएगा।