Bulandsehar News: नर्सिंग होम किराए पर लेकर ठगी, परिवार समेत हत्या की धमकी
Bulandsehar News: नर्सिंग होम किराए पर लेकर ठगी, परिवार समेत हत्या की धमकीनर्सिंग होम किराए पर लेकर परिवार समेत हत्या कीनर्सिंग होम किराए पर लेकर परिवार समेत हत्या कीन

Bulandsehar News: नगर क्षेत्र के एक नर्सिंग होम' के मालिक को अपना ही भवन किराए पर देना भारी पड़ गया। आरोप है कि किराएदार ने न केवल किराया और बिल बकाया रखा, बल्कि अब फोन पर जान से मारने और बेटियों के अपहरण की धमकी दे रहा है। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किराएदार की पहचान
नगर कोतवाली में केपी रोड निवासी पीड़ित मुदित गोयल ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने 2021 में अपना भवन 'गोयल नर्सिंग होम' चलाने के लिए नीरज कुमार निवासी औरंगाबाद को किराए पर दिया था। आरोप है कि नीरज ने खुद को डॉक्टर बताकर नर्सिंग होम का पंजीकरण कराने का वादा किया था और उसका नाम 'न्यू यशोदा हॉस्पिटल' रख दिया था। कुछ समय बाद स्वास्थ्य विभाग ने अवैध होने के कारण अस्पताल को सील कर दिया और किराएदार पर आपराधिक मुकदमा भी दर्ज हुआ। पीड़ित के अनुसार, किराएदार ने उन पर करीब 5.50 लाख रुपये किराया, बिजली बिल और नगर पालिका का टैक्स बकाया छोड़ दिया है। आरोप है कि 10 जुलाई की रात पूर्व किराएदार नीरज ने कथित तौर पर पीड़ित को 46 बार कॉल की और उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने तथा दोनों बेटियों को उठा ले जाने की धमकी दी। नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी प्रखर पाण्डेय ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Anil Sharmaशॉर्ट बायो:
अनिल शर्मा पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान बुलंदशहर में ब्यूरो प्रभारी के रूप में कार्य रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
अनिल शर्मा भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) बुलंदशहर ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग भी करते हैं।
कॅरियर का सफर
अनिल शर्मा ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण अखबार से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान दोनों ही समाचार पत्रों में राजनीति, शिक्षा,धर्म बीट पर काम करने का मौका मिला।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए हिंदी, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, बीएड के साथ-साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर होने से अनिल शर्मा को पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। इसी वजह से वह शिक्षा, इनोवेशन, राजनीति विश्लेषण पर केंद्रित स्टोरीज़ लिख रहे हैं।
पत्रकारिता और लक्ष्य
विकास, समाज, अपराध, राजनीति से जुड़े विषयों पर अनिल शर्मा की गहरी समझ है। विकास, अपराध, राजनीति में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। अनिल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


