ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरनोडल अफसर ने किया सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण

नोडल अफसर ने किया सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण

जनपद के नोडल अधिकारी एवं होमगार्ड अपर मुख्य सचिव कुमार कमलेश ने विभिन्न कार्यालयों एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश...

नोडल अफसर ने किया सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरTue, 14 Aug 2018 09:47 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद के नोडल अधिकारी एवं होमगार्ड अपर मुख्य सचिव कुमार कमलेश ने विभिन्न कार्यालयों एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय अपर मुख्य सचिव के साथ डीएम अनुज कुमार झा, सीडीओ ईशा दुहन, एडीएम प्रशासन अरविन्द कुमार मिश्र, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अरविन्द सिंह आदि मौजूद रहे। संप्रेक्षण गृह का लिया जायजाबुलंदशहर। नोडल अधिकारी कुमार कमलेश ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण करते हुए बाल बन्दियों से आवश्यक वार्ता कर उनके पठन-पाठन एवं खेलकूद आदि की सुविधाओं के विषय में जानकारी हासिल की। उन्होंने समूह के रूप में कक्षा में उपस्थित 53 बाल बन्दियों से गृह से प्राप्त भोजन एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में वार्ता करते हुए संतोष व्यक्त किया। सम्प्रेक्षण गृह के प्रभारी द्वारा बताया गया कि बाल बन्दियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है। नोडल अधिकारी द्वारा बाल बन्दियों को बाल न्यायालयों में पेशी पर ले जाने की पूर्ण सुरक्षा करने के भी निर्देश दिये। विकास भवन का किया निरीक्षणबुलंदशहर। विकास भवन में स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण करते हुए संचालित योजनाओं की जानकारी हासिल करते हुए सभी अभिलेखों एवं लाभार्थियों का विवरण का अवलोकन किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में अलीगढ़ के एक एनजीओ द्वारा पहासू में वृद्घा आश्रम का संचालन किया जा रहा है और बदनौरा में एक आश्रम पद्घति विद्यालय का संचालन विभाग द्वारा संचालित है। समाज कल्याण विभाग में कार्यरत विकास खण्ड स्तर के कर्मचारियों एवं अधिकारियों का विवरण प्राप्त करते हुए उसका परीक्षण किया। ऑफिस में गपशप करते मिले तीन जेई, फटकारबुलंदशहर। नोडल अधिकारी कुमार कमलेश ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कार्यालय का औचक निरीक्षण करते हुए कार्यालय में तीन अवर अभियन्ताओं को आपस में गपशप करते हुए पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उनके द्वारा सड़क निर्माण के संबंध में दो घंटे के अन्दर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। तीनों अवर अभियन्ता जगवीर सिंह, पूरन सिंह एवं डीपी त्रिवेदी अपर मुख्य सचिव द्वारा पूछे गये प्रश्नों एवं कार्यालय में आने के कारणों की जानकारी नहीं दे सके। तीनों अवर अभियन्ताओं की ड्यूटी विभाग द्वारा जनपद में बनायी जा रही सड़कों पर कार्य करने के लिए तैनात किया गया है। तीनों के कायार्े की आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। स्वच्छ भारत मिशन के लिए बने कंट्रोल रूम को देखाबुलंदशहर। नोडल अधिकारी द्वारा विकास भवन के कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण करते हुए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के लिए बनाये गये कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए जनपद में स्वच्छ शौचालयों के निर्माण की स्थिति का जायजा लिया। डीपीआरओ द्वारा बताया गया कि जनपद में मात्र 30 हजार शौचालय निर्माण किये जाने के लिए शेष है और 2 अक्टूबर 2018 से पूर्व सम्पूर्ण जनपद को ओडीएफ करा दिया जायेगा। रोडवेज बस स्टेंड का निर्माण कार्य देखाबुलंदशहर। अपर मुख्य सचिव ने नगर के मध्य उप्र रोडवेज बस स्टेंड के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए बस स्टेंड में पानी निकासी एवं महिला तथा पुरुष शौचालय आवश्यक रूप से बनाये जाने के निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिए। बस स्टेंड के निर्माण की तीन सदस्यीय तकनीकी टीम द्वारा मौके पर जांच करते हुए निर्माण कार्य में गुणवत्ता युक्त सामग्री का उपयोग एवं मानक के अनुसार उपयोग होना पाया गया। इस बस स्टैण्ड के निर्माण के लिए रू0 684़07 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है और शासन द्वारा पूरी धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। बस स्टैण्ड के निर्माण का कार्य 20 जुलाई 2016 को प्रारम्भ किया गया था। निर्माण कार्य को अतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। अपर मुख्य सचिव कुमार कमलेश, डीएम अनुज कुमार झा, सीडीओ ईशा दुहन एवं एडीएम प्रशासन अरविन्द कुमार मिश्र द्वारा पौधारोपण किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें