ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहर पिछले 12 दिन से कोई गिरफ्तारी नहीं

पिछले 12 दिन से कोई गिरफ्तारी नहीं

स्याना हिंसा में पिछले 12 दिन में पुलिस कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।

  पिछले 12 दिन से कोई गिरफ्तारी नहीं
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरTue, 22 Jan 2019 10:49 PM
ऐप पर पढ़ें

स्याना हिंसा में पिछले 12 दिन में पुलिस कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। हिंसा मामले में अभी भी आठ नामजद सहित 49 आरोपी फरार चल रहे हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को क्राइम ब्रांच और पुलिस टीमों को लगाया गया है। अभी तक 37 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। 3 दिसंबर को स्याना में गोकशी पर हुई हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और चिंगरावठी के युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी। एसआई सुभाष चन्द ने 27 नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर स्याना कोतवाली में दर्ज कराई थी। इसमें मृतक सुमित को भी नामजद कर दिया गया था। अभी तक 37 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। अभी भी 8 नामजद समेत 49 आरोपी फरार चल रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस भी अब इस मामले में ज्यादा गिरफ्तारी पर जोर नहीं दे रही है। केवल गिरफ्तारी के लिए प्रयास करने की बात ही पुलिस अधिकारियों द्वारा कही जा रही है। पुलिस अधिकारी दावा कर रहे हैं कि पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम लगी हुई हैं। 10 जनवरी को हिंसा में भाजयुमो के पूर्व नगराध्यक्ष शिखर अग्रवाल की गिरफ्तारी हुई थी। उसके बाद से कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम लगी हुई हैं। -प्रभाकर चौधरी, एसएसपी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें