पबजी खेलते नवविवाहिता को हुआ युवक से प्यार, छोड़ दी ससुराल

Apr 07, 2026 11:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - एक नवविवाहिता को पबजी खेलते समय एक युवक से प्यार हो गया। पति के विरोध करने पर वह अपने जेवरात और कपड़े लेकर मायके चली गई। पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि उसकी पत्नी दिनभर मोबाइल पर पबजी खेलती थी और घर के काम में मदद नहीं करती थी।

 पबजी खेलते नवविवाहिता को हुआ युवक से प्यार, छोड़ दी ससुराल

पबजी खेलते हुए नवविवाहिता को एक युवक से प्यार हो गया। वह घंटों गेम खेलती और प्रेमी से बात करती। पति ने जब इसका विरोध किया तो विवाहिता अपने जेवरात कपड़े आदि लेकर ससुराल छोड़कर मायके आ गई। प्रेमी भी उसके मायके के गांव का बताया गया है। नवविवाहिता के पति ने गुलावठी थाने में प्रेमी सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में विवाहिता के पति ने बताया है कि उसकी शादी दो साल पहले थाना टप्पल जिला अलीगढ़ के एक गांव निवासी युवती से हुई है। उसने बताया कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी का मिजाज उसके और परिवार वालों से मेल नहीं खा रहा था।

पति का आरोप है कि उसकी पत्नी दिन दिनभर मोबाइल पर पबजी गेम खेलती रहती थी। वह घर के किसी काम में हाथ नहीं बंटाती थी और ना ही किसी का मान सम्मान करती थी। गेम खेलने के लिए विरोध करने पर विवाद होता था। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी गेम खेलते हुए किसी नाहिद नामक युवक से बात करती थी। नाहिद से वह दिनभर घंटों बात करती थी। इसका पता लगने पर विवाहिता जेवरात और कपड़े लेकर अपने घर चली गई। परिवार ने कई बार उसे घर बुलाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। अब उसका प्रेमी और अन्य गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।---

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।