Bulandsehar News: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
Bulandsehar News: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
Bulandsehar News: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बार सभागार गुरुवार को संपन्न हुआ। समारोह में अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा एडवोकेट और महासचिव धर्मेन्द्र सिंह खालौर एडवोकेट समेत नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी सवं सदस्यों ने अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य अतिथि प्रदेश के इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील शर्मा, विशिष्ट अतिथि राजीव कुमार पीठासीन अधिकारी, अध्यक्ष बार कौंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश शिव किशोर गौड़, डीएम कुमार हर्ष, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह व अशोक नागर प्रदेश संयोजक रहे l अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश संजय कुमार प्रथम ने और संचालन रामदास शर्मा एडवोकेट व नवनिर्वाचित महासचिव धर्मेंद्र खालौर ने किया।
मुख्य अतिथि का संबोधन
मुख्य अतिथि प्रदेश के इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने अधिवक्ताओं की मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार न्यायिक आधारभूत संरचना के विकास और वकीलों के हितों के लिए हमेशा तत्पर है।
महासचिव की योजनाएं
संचालन करते हुए महासचिव धर्मेन्द्र सिंह खालौर ने कहा कि बार एसोसिएशन न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बार परिसर में डिजिटल लाइब्रेरी, वाई-फाई, समुचित पार्किंग, स्वच्छ पेयजल और महिला अधिवक्ताओं के लिए बेहतर सुविधाओं की मांग प्रमुखता से रखी। उन्होंने जोर देकर कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल ही न्याय व्यवस्था की नींव है।
जिला न्यायाधीश का वक्तव्य
जिला न्यायाधीश संजय कुमार ने कहा कि न्यायपालिका और अधिवक्ता एक ही रथ के दो पहिए हैं। उन्होंने नई कार्यकारिणी से बार की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने और न्यायिक गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिले के अधिकांश न्यायिक अधिकारी, मजिस्ट्रेट एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।
इन्होंने ली शपथ
अध्यक्ष रविंद्र कुमार शर्मा, महासचिव धर्मेंद्र सिंह खालौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय भगवान जाटव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सीमा साई, तमकीन चौहान व ईश्वर चौहान, राजीव यादव तथा कोषाध्यक्ष कविता रानी गुप्ता, सहसचिव पुलकित गुप्ता, बृजमोहन सिंह तथा सोनिका सिंह आदि ने शपथ ली। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत जौहरी, महेश कुमार सिंह, रामेंद्र कुमार भारद्वाज, उषा रानी शर्मा, प्रवेश राजपूत, महावीर सिंह तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य नवीन गोस्वामी, देवकीनंदन शर्मा, तरुण कुमार,गोपाल महेश्वरी, नीलम, शशि बाला ने शपथ ली।


