Bulandsehar News: एनआईसीयू में मरीज भर्ती न करने पर स्टाफ को धमकाने का आरोप

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

Bulandsehar News: बुलंदशहर, संवाददाता। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला महिला अस्पताल के एनआइसीयू में एक नवजात शिशु को भर्ती न करने पर कहासुनी हो गई। आरोप

Bulandsehar News: एनआईसीयू में मरीज भर्ती न करने पर स्टाफ को धमकाने का आरोप

Bulandsehar News: कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला महिला अस्पताल के एनआइसीयू में एक नवजात शिशु को भर्ती न करने पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को धमकाया गया। शिवाली के पास रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी बेबी उर्फ डॉली की एक निजी अस्पताल में प्री-मैच्योर डिलीवरी हुई थी। बच्चे की स्थिति को देखते हुए उसे एनआईसीयू वार्ड में भर्ती कराने की आवश्यकता थी। परिजन ग्रामीणों के साथ नवजात को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे। हालांकि एनआईसीयू में बेड खाली न होने के कारण वहां मौजूद स्टाफ ने असमर्थता जताते हुए उन्हें स्थिति समझाने का प्रयास किया।

आरोप है कि बेड न मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान एक विधायक और एक जिलाध्यक्ष द्वारा भी स्वास्थ्य अधिकारियों को फोन करवाया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों पर आरोप है कि उन्होंने क्षेत्रीय नेताओं, जिलाध्यक्ष और भाकियू का नाम लेकर मौके पर मौजूद अस्पताल स्टाफ को धमकाया और तुरंत भर्ती करने का दबाव बनाया। सीएमएस डॉ. अजय पटेल ने बताया कि मामले में सिफारिशें आई थीं। ग्रामीणों ने जिलाध्यक्ष, विधायक और भाकियू का नाम लेकर एनआईसीयू स्टाफ को धमकाने का प्रयास किया। स्टाफ को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबुलंदशहरBulandsehar News: एनआईसीयू में मरीज भर्ती न करने पर स्टाफ को धमकाने का आरोप