Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsNew Year 2026 Celebrations Preparations and Bookings in Bulandshahr District
नए वर्ष के जश्न की तैयारी, होटल-रेस्टोरेंट बुक

नए वर्ष के जश्न की तैयारी, होटल-रेस्टोरेंट बुक

संक्षेप:

Bulandsehar News - नए वर्ष की तैयारियां, जश्न के लिए रेस्टोरेंट बुकनए वर्ष के जश्न की तैयारी, होटल-रेस्टोरेंट बुकनए वर्ष के जश्न की तैयारी, होटल-रेस्टोरेंट बुकनए वर्ष के

Dec 30, 2025 10:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

जिले के विभिन्न स्थानों पर नए वर्ष 2026 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जिले के अधिकांश रेस्टोंरेंटों को लोगों ने नए वर्ष का जश्न मनाने के लिए बुक कर दिया है। वहीं कपड़ों और उपहारों की दुकानों पर खरीदारी करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। बुलंदशहर जिले के खुर्जा, स्याना, अनूपशहर, डिबाई, शिकारपुर, सिकंद्राबाद सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों ने वर्ष 2026 के आगमन पर जश्न मनाने की तैयारियों को कर लिया है। नए वर्ष पर जश्न को धूमधाम तरीके से मनाने के लिए लोगों ने रेस्टोरेंट आदि की बुकिंग कर दी है। लोग अपने-अपने अंदाज में रेस्टोरेंटों की सजावटों को करा रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह जश्न कल रात 12 बजे से शुरू हो जाएगा। लोगों ने नए वर्ष पर कार्यक्रमों को आकृर्षक बनाने के लिए कई उपहारों को भी खरीदा है। जिसे वह अपने मित्रों और अन्य संबंधियों को देंगे। मंगलवार को उपहारों की खरीद के लिए बाजार में लोगों की भीड़ रही। वहीं नए वर्ष का जश्न मनाने के लिए लोगों ने अपने-अपने पार्टी ड्रेस कोड भी रखे हैं। जिसके लिए लोग बाजार में पहुंचकर सुन्दर-सुन्दर कपड़ों की खरीद कर रहे हैं। उधर, रेस्टोरेंट संचालक भी नए वर्ष की पार्टी के लिए अपने-अपने रेंस्टोरेंटों को सजाने में लगे हैं। केक के लिए मिल रहे ऑर्डर खुर्जा के पहासू रोड स्थित देव फास्ट फूड़ के संचालक कपिल शर्मा ने बताया कि नए वर्ष का जश्न मनाने के लिए लोग केक के ऑर्डर कर रहे हैं। सभी आर्डरों को पूरा करने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। इसी प्रकार जिले के अन्य स्थानों पर भी बेकरी स्टोरों पर केक के खूब ऑर्डर मिल रहे हैं। मंदिर जाकर करेंगे प्रार्थना नए वर्ष को धूमधाम से मनाने के उद्देश्य से लोग विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इसी बीच कुछ लोगों ने नव दुर्गा शक्ति मंदिर में जाकर भगवान से नए वर्ष के अच्छा गुजरने की प्रार्थना करने का निर्णय लिया है। कोट- नए वर्ष की सजावट के लिए रेस्टोरेंट बुक है। रेस्टोरेंट को सजाकर बेहतर करने का प्रयास है। रेस्टोंरेंट में कई लोगों ने पार्टी कर नए वर्ष को मनाने का प्लान किया है। -राजीव रावत, संचालक, दि ग्रेट विराज रेस्टोरेंट, खुर्जा नया वर्ष मनाने के लिए सभी तैयारियां की गई हैं। डीजे और रेस्टोरेंट की बुकिंग की है। जहां पर केक काटते हुए नए वर्ष के आगमन का जश्न मनाया जाएगा। साथ ही आगामी वर्ष अच्छा गुजरने की कामना की जाएगी। -संदीप सोलंकी, निवासी मुरारी नगर खुर्जा