बेटी की शादी पर राशन कार्ड से यूनिट कटवाने की नहीं जरूरत

Dec 18, 2025 06:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - - अब ससुराल के कार्ड में ट्रांसफर हो जाएगा नाम, शासन ने दिए निर्देश- अब ससुराल के कार्ड में ट्रांसफर हो जाएगा नाम, शासन ने दिए निर्देश- अब ससुराल के क

बेटी की शादी पर राशन कार्ड से यूनिट कटवाने की नहीं जरूरत

बेटी की शादी होने पर अब उसके नाम की राशन कार्ड यूनिट कटवाने की जरूरत नहीं होगी। शासन ने व्यवस्था में बदलाव करते हुए यूनिट ट्रांसफर की सुविधा शुरू कर दी है। इसके तहत विवाह के बाद बेटी की यूनिट ऑनलाइन उसके ससुराल के राशन कार्ड में स्थानांतरित की जा सकेगी। इसके लिए ऑफलाइन आवेदन जिला पूर्ति कार्यालय और तहसील स्तर पर स्थित आपूर्ति कार्यालयों में भी जमा किए जा सकेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि अब तक शादी के बाद बेटी की यूनिट ट्रांसफर का स्पष्ट नियम नहीं था। इस कारण परिजन या राशन डीलर के कहने पर नाम काट दिया जाता था और ससुराल के राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए पूरी प्रक्रिया दोबारा करनी पड़ती थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शासन ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत आच्छादित युवतियों/बेटियों के विवाह के बाद नाम कटने की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए यह नई व्यवस्था लागू की है। उन्होंने बताया कि विभागीय वेबसाइट के पब्लिक डोमेन में यूनिट ट्रांसफर का विकल्प उपलब्ध करा दिया गया है। जिले के समस्त राशन कार्डधारक अपनी बेटी का विवाह होने पर उसके नाम/यूनिट को ऑनलाइन माध्यम से ससुराल के राशन कार्ड में सम्मिलित करा सकते हैं। साथ ही, जिन लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया में असुविधा हो, वे ऑफलाइन आवेदन पत्र जिला पूर्ति कार्यालय या तहसीलों में स्थित आपूर्ति कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।