करोड़ों से बना मेडिकल कॉलेज शिफ्टिंग से पहले ही बदहाल

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - दो जगह पाइप लाइन लीकेज होने से छत से टपक रहा पानी, दीवारों का प्लास्टर उखड़ा- दो जगह पाइप लाइन लीकेज होने से छत से टपक रहा पानी, दीवारों का प्लास्टर

करोड़ों से बना मेडिकल कॉलेज शिफ्टिंग से पहले ही बदहाल

करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हुए कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में शिफ्टिंग पूरी होने से पहले ही बदहाली का दौर शुरू हो गया है। पिछले सप्ताह से शुरू हुई इमरजेंसी और सर्जिकल वार्ड की सेवाओं के बीच नई बिल्डिंग की बदहाल तस्वीरें सामने आने लगी हैं। हालत यह है कि कहीं छत से पानी टपक रहा है, तो कहीं दीवारों से प्लास्टर उखड़ रहा है। अस्पताल परिसर में बनी नई बिल्डिंग अभी पूरी तरह शिफ्टिंग भी नहीं हो सकी है और करोड़ों की लागत से बनी यह मल्टी स्टोरी बिल्डिंग देखरेख के अभाव में खस्ताहाल होने लगी है। कमरों में रखी लोहे की बेंचों में जंग लगने लगा है और दीवारों पर लगीं टाइलें टूटने लगी हैं। सबसे ज्यादा परेशानी जलभराव और सीलन से हो रही है। दो स्थानों पर पाइप लाइन लीकेज होने के कारण छत से लगातार पानी टपक रहा है, जिससे नई दीवारों में सीलन आ गई है। यह स्थिति तब है जब पिछले सप्ताह से ही यहां मरीजों का इलाज और इमरजेंसी सेवाएं विधिवत रूप से शुरु की गई हैं। इस अव्यवस्था के कारण यहां आने वाले मरीजों और तीमारदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है。

पुरानी जैसी नजर आने लगी दीवारें

नई इमरजेंसी देखरेख के अभाव में अभी से पुरानी जैसी नजर आने लगी है। दीवारों पर सीलन आने से नए पेंट का रंग उड़ गया है। वहीं वार्डों और कमरों में मरीजों व तीमारदारों के बैठने के लिए आई लोहे की नई बेंचें रखे-रखे जंग खा रही हैं।

Voice of UP

कोट ----

शिफ्टिंग की प्रक्रिया

बिल्डिंग में अभी धीरे-धीरे शिफ्टिंग का काम किया जा रहा है। शिफ्टिंग के दौरान जहां भी निर्माण कार्य में कमी या लीकेज जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं, उन्हें कार्यदायी संस्था से कहकर तुरंत दुरुस्त कराया जा रहा है।

- डॉ. संजय मिश्रा, कार्यवाहक प्राचार्य, कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नई बिल्डिंग में क्या समस्या आ रही है?
नई बिल्डिंग में छत से पानी टपकने और दीवारों का प्लास्टर उखड़ने जैसी समस्याएं आ रही हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।