अधिवक्ता नेहा आजाद एशियाज लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित
Bulandsehar News - अधिवक्ता नेहा आजाद एशियाज लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित
अधिवक्ता नेहा आजाद ने देश की राजधानी दिल्ली में जिले का मान बढ़ाया है। उन्हें उनकी न्यायिक सेवाओं और महिला अधिकारों के प्रति अटूट समर्पण के लिए प्रतिष्ठित एशियाज लीडरशिप अवार्ड्स 2026 से नवाजा गया है। द्वारका स्थित रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित एक समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री ने उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। नेहा आजाद को यह सम्मान आईईए इनसाइट्स एक्सीलेंस अवार्ड्स की श्रेणी में दिया गया है। उन्होंने महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और शोषण से जुड़े जटिल कानूनी मामलों में न केवल पीड़ितों को न्याय दिलाया बल्कि समाज की पीड़ित महिलाओं के लिए एक संबल बनकर उभरीं।
कार्यक्रम में अभिनेत्री भाग्यश्री ने नेहा के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए नेहा आजाद जैसे संवेदनशील और निडर अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सम्मान प्राप्त करने के बाद नेहा आजाद ने कहा की यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं बल्कि उन सभी महिलाओं का है जिन्होंने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का साहस दिखाया और कानून पर भरोसा रखा। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी टीम और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा की महिला उत्पीड़न के खिलाफ उनकी कानूनी लड़ाई भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगी। नेहा आजाद की इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि पर जिले के अधिवक्ताओं सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है। बुलंदशहर बार एसोसिएशन के सदस्यों समेत कई स्थानीय नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जिल के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


