नीट यूजी: सात केंद्रों पर 3250 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 81 ने छोड़ा मैदान

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

नीट यूजी: सात केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा,नीट यूजी: सात केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा,नीट यूजी: सात केंद्रों पर परीक्षार्थियों

नीट यूजी: सात केंद्रों पर 3250 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 81 ने छोड़ा मैदान

्रएनटीए यानि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा रविवार को जिले में आयोजित कराई गई नीट-यूजी 2026 की परीक्षा कड़ी सुरक्षा और पुख्ता इंतजामों के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई। भविष्य के डॉक्टर बनने का सपना लेकर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थियों में उत्साह देखने को मिला। बुलंदशहर और सिकंदराबाद तहसील में बनाए गए सात केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें पंजीकृत 3,331 परीक्षार्थियों में से 3,250 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 81 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। कुल उपस्थिति 97.57 प्रतिशत दर्ज की गई। नीट यूजी परीक्षा कराने के लिए एनटीए ने गत दिनों जिले से केंद्रों की सूची मांग ली थी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सात कॉलेजों को केंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजा था जिस पर इन्हे केंद्र बना दिया गया था। रविवार को केंद्रों पर दोपहर दो से जेकर शाम पांच बजे तक परीक्षा आयोजित कराई गई। केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने बताया की परीक्षा के निर्धारित समय के अनुसार परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से ही केंद्रों के भीतर प्रवेश देना शुरू कर दिया गया था। प्रवेश द्वार पर गहन तलाशी अभियान चलाया गया और कड़ी जांच के बाद ही छात्रों को पेन और एडमिट कार्ड के साथ अंदर जाने की अनुमति मिली। दोपहर 1:30 बजे मुख्य गेट बंद होने के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया गया। उन्होंने बताया की दोपहर दो बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चली इस परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास सुरक्षा कड़े इंतजाम रहे। विशेष उड़नदस्ता टीमों के साथ सभी सात केंद्रों का बारी-बारी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बायोमेट्रिक अटेंडेंस और सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता की जांच की। बताया गया की 97.57 फीसदी छात्रों ने जिले में परीक्षा दी है केवल 81 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं।

गणित और फिजिक्स में उलझे छात्र

परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर राहत और चुनौती के मिले-जुले भाव थे। अधिकांश छात्रों ने बताया की इस बार विज्ञान के सवाल सरल और एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित थे, जिससे उन्हें काफी उम्मीदें हैं। हालांकि भौतिक विज्ञान के कुछ संख्यात्मक प्रश्न व रसायन विज्ञान के समीकरणों ने परीक्षार्थियों का काफी समय लिया। अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के छात्रों ने प्रश्नपत्र को संतुलित बताया। शाम को परीक्षा छूटने के बाद केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद अफसरों ने भी राहत की सांस ली। केंद्रों पर एनटीए की टीमों ने सभी व्यवस्थाओं को संभाला।

कोट--

नीट यूजी परीक्षा जिले में सात केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है। 81 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया है। एनटीए की गाइड लाइन के अनुसार परीक्षा को कराया गया है। एनटीए द्वारा ही परिणाम जारी किया जाएगा। केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे।

-विनय कुमार, डीआईओएस

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नीट-यूजी 2026 की परीक्षा कब आयोजित की गई थी?
नीट-यूजी 2026 की परीक्षा रविवार को आयोजित की गई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar Newsनीट यूजी: सात केंद्रों पर 3250 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 81 ने छोड़ा मैदान