
रामचरितमानस प्रश्नावली प्रतियोगिता में नव्या प्रथम
Bulandsehar News - सेवा भारती द्वारा आयोजित श्री रामचरितमानस प्रश्नावली प्रतियोगिता में जेपी विद्या मंदिर की छात्रा नव्या ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 21 विद्यार्थियों ने भाग लिया। नव्या के अलावा,...
सेवा भारती द्वारा श्री रामचरितमानस प्रश्नावली प्रतियोगिता मे जेपी विद्या मंदिर की छात्रा नव्या ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। सेवा भारती द्वारा रामचरितमानस प्रश्नावली प्रतियोगिता में 21 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जेपी यूनिवर्सिटी केंपस के छात्रा नव्या शर्मा, द्वितीय महाकवि सेनापति जूनियर हाई स्कूल के छात्र मिलन चौहान तृतीय स्थान संयुक्त रूप से परदादा परदादी इंटर कालेज की राधिका व जेपी विद्या मंदिर यूनिवर्सिटी केंपस की छात्रा मिताली वार्ष्णेय ने स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता प्रभारी डा. शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिता में विद्यालयों के सहभागिता करने से हमारे सनातन धर्म की धरोहर को बढ़ावा मिलता है।
सेवा भारती द्वारा सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता नगर संघचालक सुनील गुप्ता और मुख्य वक्ता राजेंद्र गौड़ ने सफल कार्यक्रम को लेकर समाज को संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल, विशिष्ट अतिथि चरण सिंह, डा. एस कुमार, सी पी सिंह रहे। सेवा भारती के संजीव कुमार गुप्ता, नारायण देव मिश्रा, भुवनेश वार्ष्णेय, सुभाष चंद्र शर्मा, अमरनाथ राय, भूपेन्द्र सिंह लोधी, श्री प्रशांत दुबे, अमन गर्ग, विवेक शर्मा, हर्षित जिंदल आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




