
जागरूक रैली निकालकर शत प्रतिशत मतदान करने की ली शपथ
Bulandsehar News - जागरूक रैली निकालकर शत प्रतिशत करने की ली शपथजागरूक रैली निकालकर शत प्रतिशत करने की ली शपथजागरूक रैली निकालकर शत प्रतिशत करने की ली शपथजागरूक रैली नि
भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरूक रैली निकालकर शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई गई। रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए एलडीएवी इंटर कॉलेज, जीडीएवी कन्या इंटर कॉलेज, रामस्वरूप आर्य कन्या इंटर कॉलेज, श्री कांति प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर के विधार्थियों ने जागरूक रैली निकाली। रैली का शुभारंभ एसडीएम प्रियंका गोयल ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली तहसील परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः तहसील परिसर पहुंची। इसके बाद सभी को मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए शपथ दिलाकर बुजुर्गों, कर्मचारियों, युवा मतदाताओं को सम्मानित करते हुए एसडीएम प्रियंका गोयल ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता की जिम्मेदारी है कि वह हर हाल में मतदान करें।
उन्होंने निर्वाचक नामावलियों में नए मतदाताओं का नाम सम्मिलित करने, उन तक पहुंचने, उन्हें मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए बीएलओ की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य नए मतदाताओं को प्रोत्साहित करना और मतदान को सुविधाजनक बनाकर उसमें वृद्धि करना है। तहसीलदार संजय कुमार ने कहा कि आज के दिन वर्ष 1950 में भारत निर्वाचन आयोग का गठन हुआ था। इसलिए यह राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाए जाने का उद्देश्य मतदाताओं में लोकतंत्र के प्रति मजबूत आस्था को बनाए रखना है कि आपका कीमती मत लोकतंत्र के लिए कितना महत्वपूर्ण है। इस मौके पर अखंड प्रताप सिंह, संध्या अग्रवाल, मोनिका, बिंदिया शर्मा, पूजा, तपस्या, मयूरी, हर्षिता, आकांक्षा, राजकुमार राघव, हेमंत शर्मा, दीपक शर्मा, मनीष आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




