
राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
संक्षेप: Bulandsehar News - फोटो---152राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलकूद आयोजितराष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलकूद आयोजितराष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलकूद आयोजितराष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलकूद आयोजित
लॉरेन्स अकादमी विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर दौड़, शाटपुट, डिस्कस,योग आदि खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। शुभारम्भ स्कूल निर्देशक शोएब मेवाती, प्रबन्धक सहीमुद्दीन मेवाती, प्रधानाचार्या श्रीमती सतपाल कौर ने किया। निर्देशक शोएब मेवाती ने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए कहा राष्ट्रीय खेल दिवस हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जंयती के रूप में मनाया जाता है। उधर, सुरेश चन्द अग्रवाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर रिले रेस, रस्साकशी, बैलून रेस, लेमन-स्पून रेस आदि खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुईं। शुभारम्भ विद्यालय के चेयरमैन वी.के. अग्रवाल ने किया। निदेशक मयंक अग्रवाल, प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा तथा प्रशासक शुभम अग्रवाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

उधर, डीएनपीजी कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में प्राचार्य प्रोफेसर योगेश त्यागी ने तीन दिवसीय विविध कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




