नोबेल पुरस्कार विजेता रमन को किया याद

Feb 28, 2026 10:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - नोबेल पुरस्कार विजेता रमन को यादनोबेल पुरस्कार विजेता रमन को यादनोबेल पुरस्कार विजेता रमन को यादनोबेल पुरस्कार विजेता रमन को यादनोबेल पुरस्कार विजेता

नोबेल पुरस्कार विजेता रमन को किया याद

डीपीबीएस कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर नोबेल पुरस्कार विजेता सीवी रमन को याद किया। डीपीबीएस कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. जी. के. सिंह के निर्देशन में आयोजित किया। रसायन विभागाध्यक्ष प्रो. चंद्रावती ने कहा कि भारत में प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश के महान वैज्ञानिक सी. वी. रमन द्वारा किए गए “रमन प्रभाव” की खोज की स्मृति में समर्पित है। सी. वी. रमन का मानना था कि “विज्ञान जिज्ञासा से जन्म लेता है।” उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद विश्व-स्तरीय शोध किया, जो आज के विद्यार्थियों के लिए बड़ी प्रेरणा है।

डॉ.जी.के.बंसल, जागृति सिंह, सुनील कुमार और रसायन विज्ञान के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।