एकता ही रालोद की सबसे बड़ी ताकत : त्रिलोक त्यागी

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

एकता ही रालोद की सबसे बड़ी ताकत : त्रिलोक त्यागी

एकता ही रालोद की सबसे बड़ी ताकत : त्रिलोक त्यागी

रविवार को नगर के एक फार्म हाउस में राष्ट्रीय लोकदल का एकता सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं, किसानों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंकज प्रधान ने तथा संचालन योगेंद्र लोधी ने किया।

मुख्य वक्ता का संदेश

मुख्यातिथि राष्ट्रीय संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के विचारों और नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसान, मजदूर और कामगार वर्ग को सम्मान व पहचान दिलाने के लिए संघर्ष किया। लोकदल का गठन किसी परिवार के लिए नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत के हितों की रक्षा के लिए किया गया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

किसानों के अधिकार

प्रदेश महासचिव संगठन राजीव चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों को उनकी जमीन का मालिकाना हक दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। जिलाध्यक्ष पंकज प्रधान ने कहा कि जयंत चौधरी के नेतृत्व में युवाओं और किसानों के हित में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। पूर्व विधायक दिलनवाज खान ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल ही सभी वर्गों को सम्मान देने वाली पार्टी है। इस दौरान अरुण चौधरी, भीष्म सिंह, प्रबुद्ध कुमार, विनय प्रधान, शिवकुमार त्यागी, एडवोकेट अर्जुन, मुकेश प्रमुख, मांगेराम खटीक, गवेंद्र सिंह, प्रहलाद सिंह आदि मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राष्ट्रीय लोकदल का एकता सम्मेलन कब आयोजित किया गया?
राष्ट्रीय लोकदल का एकता सम्मेलन रविवार को आयोजित किया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।