
राष्ट्रीय लोक अदालत में जिलेभर में 1.06 लाख मुकदमों का निस्तारण
Bulandsehar News - फोटो --- 5राष्ट्रीय लोक अदालत में जिलेभर में 1.06 लाख मुकदमों का निस्तारणराष्ट्रीय लोक अदालत में जिलेभर में 1.06 लाख मुकदमों का निस्तारणराष्ट्रीय लोक
जिलेभर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.06 लाख मुकदमों का निस्तारण किया गया। इसमें आपराधिक मामलों में 8963 मुकदमों को निस्तारित कर 8.41 लाख रुपये अर्थदंड वसूल किया गया। इसके समेत 123 वैवाहिक वादों को भी निस्तारित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शहजाद अली ने बताया कि 13 सितंबर को जिलेभर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसके तहत दीवानी न्यायालय, बुलंदशहर व बाह्य स्थित न्यायालय खुर्जा तथा अनूपशहर, ग्रामीण न्यायालय स्याना व डिबाई तथा समस्त तहसीलों पर लोक अदालतों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ जिला न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मंजीत सिंह श्योराणने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया।

जिलेभर में लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर कुल 1,06,550 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें आपराधिक मामले के 7863 वादों में 841742 अर्थदंड वसूल किया गया। 69 मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों का निस्तारण करते हुए 7,18,38,000 रुपये का मुआवजा दिलाया गया। परिवार न्यायालयों द्वारा कुल 123 वैवाहिक वाद निस्तारित किए गए। 138 एनआई एक्ट के 12 वाद, 51 सिविल वाद, 1005 विद्युत वाद तथा अन्य 182 वाद निस्तारित किए गए। 650 बैंक प्री-लिटिगेशन विवादों में लोन की धनराशि 44,49,70391 रुपये थी, जिसमें 18,43,79,750 की धनराशि पर समझौता कराते हुए उसी वक्त 5,00,27,878 की धनराशि जमा कराई गई। इसके अलावा 97245 अन्य प्रीलिटिगेशन वाद प्रशासन द्वारा निस्तारित किए गए। लोक अदालत में जनता की सुविधा हेतु प्रशासन द्वारा छिड़काव कार्य, एंबुलेंस, पानी का टैंकर व अग्निशमन वाहन की व्यवस्था की गई थी। लोक अदालत के अंत में जिला न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु सभी न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, बीमा कंपनी व बैंक के अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को धन्यवाद दिया। अब आगामी लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




