Bulandsehar News: खुर्जा के नसीर हत्याकांड में अभियुक्त को उम्रकैद

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

Bulandsehar News: वर्ष 2019 में खुर्जा क्षेत्र में युवक नसीर की गोली मारकर कर दी गई थी हत्या- वर्ष 2019 में खुर्जा क्षेत्र में युवक नसीर की गोली मारकर कर दी गई थी हत्या

Bulandsehar News: खुर्जा के नसीर हत्याकांड में अभियुक्त को उम्रकैद

Bulandsehar News: अपर सत्र न्यायाधीश-6 संजय कुमार यादव ने वर्ष 2019 में खुर्जा नगर इलाके में हुए नसीर हत्याकांड में अभियुक्त को उम्रकैद की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने अभियुक्त पर 25 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। अभियोजक वीरपाल सिंह ने बताया कि यह घटना वर्ष 2019 की है। खुर्जा नगर के मोहल्ला बुर्ज उस्मान निवासी वकील ने खुर्जा नगर पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि आरोपी फारुख पुत्र कालू निवासी मौ. कस्यावान ने रंजिश के चलते उनके भाई नसीर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 22 जून 2019 को थाना खुर्जा नगर में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 26 जून 2019 को ही फारुख को गिरफ्तार कर लिया था और उसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस भी बरामद किए थे। पुलिस ने साक्ष्यों को संकलित करते हुए 10 सितंबर 2019 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे 'ऑपरेशन कन्विक्शन' के तहत इस मामले को चिन्हित किया गया। बुलंदशहर पुलिस की मॉनीटरिंग सेल ने मामले में लगातार सशक्त और प्रभावी पैरवी की। न्यायाधीश ने दोष सिद्ध पाए जाने पर अभियुक्त फारुख को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही न्यायाधीश ने अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

Anil Sharma

लेखक के बारे में

Anil Sharma

शॉर्ट बायो:
अनिल शर्मा पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान बुलंदशहर में ब्यूरो प्रभारी के रूप में कार्य रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
अनिल शर्मा भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) बुलंदशहर ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग भी करते हैं।

कॅरियर का सफर
अनिल शर्मा ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण अखबार से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान दोनों ही समाचार पत्रों में राजनीति, शिक्षा,धर्म बीट पर काम करने का मौका मिला।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए हिंदी, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, बीएड के साथ-साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर होने से अनिल शर्मा को पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। इसी वजह से वह शिक्षा, इनोवेशन, राजनीति विश्लेषण पर केंद्रित स्टोरीज़ लिख रहे हैं।

पत्रकारिता और लक्ष्य
विकास, समाज, अपराध, राजनीति से जुड़े विषयों पर अनिल शर्मा की गहरी समझ है। विकास, अपराध, राजनीति में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। अनिल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।