Bulandsehar News: अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी
हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Bulandsehar News: अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने फैली सनसनीअज्ञात व्यक्ति का शव मिलने फैली सनसनीअज्ञात व्यक्ति का शव मिलने फैली सनसनीअज्ञात व्यक्ति का शव मिलने फैली सनसनीअ

Bulandsehar News: कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के पहासू रोड पर सिटी अस्पताल के पास बुधवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। बुधवार को थाना पुलिस को पहासू रोड पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। जिसपर तहसील चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक तेजेंद्र पाल सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान सिटी अस्पताल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।


