बुलंदशहर: ट्राली के नीचे दबा मिला युवक का शव, परिजन बोले-हत्या हुई
Bulandsehar News - बुलंदशहर के गांव अकबरपुर रोड पर एक युवक का शव ट्रॉली के नीचे मिला। मृतक की पहचान 21 वर्षीय आकाश के रूप में हुई है। उसकी मां ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि आकाश ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दब गया, लेकिन जांच जारी है।

बुलंदशहर। गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर रोड पर रविवार रात ट्रॉली के नीचे दबा हुआ युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान 21 वर्षीय आकाश पुत्र सतीश मोहल्ला रामनगर के रूप में हुई है। आकाश की मां रेशम देवी ने पुत्र की हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया है कि आकाश घर में था तभी दो लोग घर आए और उसे अपने साथ ले गए। आकाश की हत्या कर दी। तहरीर में कहा गया है इन्हीं लोगों के पास आकाश नौकरी करता था और ट्रैक्टर ट्राली चलाता था।
ट्रैक्टर ट्रॉली स्वामी ने आकाश को मजदूरी के पैसे नहीं दिए। जिस वजह से वह काम पर नहीं जा रहा था। वहीं, पुलिस का कहना है कि बीती रात आकाश ट्रैक्टर ट्राली लेकर अकबरपुर रोड पर खड़ी करने जा रहा था। अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। जिसकी वजह से ट्राली पलट गई और आकाश ट्रॉली के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



