
बुलंदशहर : पॉटरी उद्यमी का हत्यारोपी भाई साथी सहित गिरफ्तार
Bulandsehar News - कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र में एक पॉटरी उद्यमी आस मोहम्मद की हत्या उसके छोटे भाई जान मोहम्मद ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण प्रॉपर्टी विवाद और व्यवसाय से संबंधित था। उनके पास से आलाकत्ल पिस्टल और अन्य सामान बरामद हुआ है।
कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला मुरारी नगर स्थित शंकर होटल के पीछे एक पॉटरी में उद्यमी की हत्या करने वाला हत्यारोपी भाई अपने अन्य साथी के साथ पुलिस ने मूड़ाखेड़ा नहर के निकट से गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही उनके पास से आलाकत्ल पिस्टल बरामद की है। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि 25 जनवरी को अन्जुम निवासी मौहल्ला खीरखानी थाना खुर्जा नगर ने तहरीर दी कि उसके पति आस मौहम्मद की उसके छोटे भाई जान मौहम्मद ने अपने साथी के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
सोमवार रात स्वाट टीम देहात व थाना खुर्जा नगर पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को मुंडाखेडा-सैमडा नहर से पॉटरी उद्यमी के हत्यारोपी भाई जान मोहम्मद उर्फ जानू निवासी ईदगाह रोड मोहल्ला खीरखानी कस्बा व थाना खुर्जानगर और उसके साथी अरमान उर्फ मुन्ना निवासी मदरसे के पीछे खीरखानी को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही उनके पास से आलाकत्ल एक पिस्टल मय एक जिंदा कारतूस व दो मैगजीन, एक तमंचा मय एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त जान मोहम्मद ने पूछताछ में बताया कि उसका व उसके बड़े भाई आस मोहम्मद का अलग-अलग कारोबार था, लेकिन आस मोहम्मद के द्वारा अलग फैक्ट्री चालू की जा रही थी, जिससे उसके कुछ मजदूर उसके बड़े भाई आस मोहम्मद की तरफ जाने लगे। वह कहता था कि तुम जिस रेट पर सामान बनाकर बेचोगे वह उससे कम रेट पर बेचेगा। उसका प्रॉपर्टी को लेकर भी आपस में विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने भाई आस मौहम्मद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




