दीपक हत्याकांड : भतीजी के सामने चाचा की हत्या का आरोपी भेजा जेल
Bulandsehar News - पुलिस ने चाकू से हमला करने के आरोपी उदय को जेल भेज दिया है। दीपक और उदय के बीच पैसे के विवाद को हत्या का मुख्य कारण बताया जा रहा है। विधायक ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। मृतक की भतीजी अंशिका का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि घायल समयपाल का इलाज जारी है।

मासूम भतीजी के सामने चाकू से प्रहार की चाचा दीपक की हत्या के आरोपी उदय को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। दीपक व उदय के बीच पैसे का विवाद हत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है। आरोपी ने दीपक व समयपाल पर आठ लाख रुपए होने की बात भी पुलिस की जांच में बताई है। सोमवार को क्षेत्र के गांव पाली परतापुर में हुए जघन्य दीपक हत्याकांड में पुलिस घटना की वजह तलाशने में जुटी है। मंगलवार सुबह थाना प्रभारी रितेश कुमार ने गांव पहुंचकर दर्जनों स्थानीय निवासियों व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए।
वही ग्रामीणों ने घटना की साजिश में अन्य लोगों के शामिल होने की बात कही और कड़ी कार्यवाही की मांग की। ग्रामीण विक्रम प्रधान, राजेश कुमार, जगजीत सिंह ने कहा घटना में शामिल सभी लोगों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित हो। थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया आरोपी उदय को जेल भेज दिया है। जांच की गहनता से जांच की जा रही है।विधायक ने दिया हरसंभव मदद का भरोसाघटना के बाद गांव में मृतक दीपक के घर पहुंचे विधायक देवेंद्र लोधी से ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की। जिस पर विधायक ने ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। विधायक ने उच्चाधिकारियों को फोन से घटना की जानकारी भी दी।प्रत्यक्षदर्शी भतीजी अंशिका का रो-रोकर बुरा हालघटना के दूसरे दिन भी गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। दीपक के घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। मृतक की भतीजी, प्रत्यक्षदर्शी अंशिका का दूसरे दिन भी रो-रोकर बुरा हाल रहा। पिता ने बताया डरी सहमी अंशिका ने कल से खाना भी नहीं खाया है। बार बार अंशिका रोते हुए घटनाक्रम बता रही है।समयपाल की हालत स्थिर, अस्पताल में उपचाराधीनहमले में घायल समयपाल की स्थिति अभी स्थिर है। हालांकि डॉक्टर अगले 36 घंटे में काफी सुधार का दावा कर रहे हैं। गांव में परिजन सहित ग्रामीण समयपाल के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।-------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


