Bulandsehar News: वेल्डर के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा, तीन घंटे बाद हुआ सुपर्द-ए-खाक
Bulandsehar News: वेल्डर के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा, तीन घंटे बाद हुआ सुपर्द-ए-खाक
Bulandsehar News: खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव भटवारा निवासी 18 वर्षीय वेल्डर की हत्या के मामले में सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे शव को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजनों ने हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शव को सुपुर्द-ए-खाक करने से इनकार कर दिया। इस दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। गाँव भटवारा निवासी 18 वर्षीय जान मोहम्मद शनिवार दोपहर से लापता था। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। रविवार शाम उसका शव गंवा गांव के जंगलों में हाथ-पैर बंधी अवस्था में मिला। मृतक की गला रेतकर हत्या की गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा, तो परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनका एनकाउंटर किए जाने की मांग करते हुए सुपुर्द-ए-खाक करने से साफ इनकार कर दिया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सीओ खुर्जा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें मामले के शीघ्र खुलासे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब तीन घंटे तक चली समझाइश और पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद मृतक के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया。
कोट-
हत्या के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। मामले का शीघ्र खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-शोभित कुमार अत्री, सीओ खुर्जा
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


