Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsMurder Investigation Initiated After Body Found in Cremation Ground Suspects Arrested

बुलंदशहर: मोनू हत्याकांड का खुलासा, एक हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

Bulandsehar News - सोमवार सुबह ककोड़ कोतवाली के गांव अलौदा जागीर में संजय गौड़ उर्फ मोनू का शव श्मशान घाट में मिला। उसकी पत्नी पूजा की शिकायत पर पुलिस ने कृष्ण और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बदमाश...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरTue, 14 Oct 2025 11:51 AM
share Share
Follow Us on
बुलंदशहर: मोनू हत्याकांड का खुलासा, एक हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

लहूलुहान हालत में ककोड़ कोतवाली के गांव अलौदा जागीर निवासी संजय गौड़ उर्फ मोनू का गांव स्थित श्मशान घाट में सोमवार सुबह शव मिला। घटना में मृतक की पत्नी पूजा की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी कृष्ण समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना में वांछित बदमाश के साथ कोतवाली पुलिस की हुई मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई में बदमाश को घायलावस्था में गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस व आलाकत्ल बरामद किया गया। सोमवार शाम पुलिस दनकौर रोड़,झाझर के पास चैकिंग कर रही थी। तभी सूचना के आधार पर खंडहरनुमा कोठरी में छुपे वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया।

पुलिस से घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की‌। जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश की पहचान कृष्ण पुत्र ज्ञानचन्द्र उर्फ ज्ञानी निवासी गांव अलौदा जागीर के रुप में हुई। बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस व आलाकत्ल बरामद हुआ है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कृष्ण ने अपने दूसरे साथी सागर के साथ मिलकर पेचकस से हमला कर मोनू की हत्या की। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।