Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsMurder Case Filed Against Father and Sons in Hospital Death of Sonu from Kadirpur
 मरीज की मौत मामले में पिता पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

मरीज की मौत मामले में पिता पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

संक्षेप:

Bulandsehar News - गांव कादिरपुर के सोनू उर्फ सोनवीर की मौत के मामले में उसके चाचा ने उसके पिता और दो पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि वे सोनू को अस्पताल से जबरन ले गए और नशीले पदार्थ का सेवन कराया। इसके बाद सोनू की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Dec 05, 2025 10:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

थाना क्षेत्र के गांव कादिरपुर निवासी सोनू उर्फ सोनवीर की मौत मामले में मृतक के चाचा ने पिता व उसके दो पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गांव निवासी होशियार सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसका भतीजा सोनू उर्फ सोनवीर बीमारी के चलते जिला अस्पताल में भर्ती था। सोमवार को नंगला वंशी निवासी देवीराम व उसके दो पुत्र कपिल व बोबी कार से बुलंदशहर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उसके उपचाराधीन भतीजे की आक्सीजन हटाकर नशीले पदार्थ का सेवन कराकर सिकंदराबाद ले गए। साथ में सोनू के 14 वर्षीय नाबालिग पुत्र प्रिंस को भी जबरन ले गए। वहां पहुंचने पर पहले से ही तैयार कागजातों पर अंगूठें के निशान लगवाकर तीन चार घंटे बाद वापस अस्पताल डालकर चले गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जाते समय पुत्र प्रिंस को किसी को भी घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। तीन- चार घंटे उपचार न मिलने के कारण गुरुवार को उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर सोनू से फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा करा लिया। गौरतलब हो कि गुरुवार को परिजनों ने शव को कलक्ट्रेट पर रखकर हंगामा किया। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।