Bulandsehar News: खुर्जा की पालिका बोर्ड बैठक में 72.59 करोड़ के प्रस्ताव पास
Bulandsehar News: खुर्जा की पालिका बोर्ड बैठक में 72.59 करोड़ के प्रस्ताव पास
Bulandsehar News: नगर पालिका की बोर्ड बैठक में 31 में से 26 सभासदों की सहमति से 72.59 करोड़ रुपये का बजट पास हो गया। जिसके बाद पालिका अध्यक्ष ने क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य कराने की बात कही है। गुरुवार को कचहरी रोड स्थित नगर पालिका के जलकल कम्पाउंड में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष अंजना सिंघल और अधिशासी अधिकारी अनवर हुसैन की मौजूदगी में पालिका क्षेत्र के विकास के लिए प्रस्ताव रखे गए।
बजट स्वीकृति
बोर्ड बैठक में 31 में से मौजूद 26 सभासदों ने 72.59 करोड़ के प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताई। जो कि कार्यालय कर्मचारियों का वेतन, जलकल अधिष्ठान, स्वास्थ्य अधिष्ठान, कर अधिष्ठान, निर्माण अधिष्ठान, सफाई कर्मियों का वेतन, पेंशन अंशदान, वेतन ठेका प्रथा कर्मचारी, सफाई व्यवस्था, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, जलकल व्यव्स्था, निर्माण कार्य, हीटवेव योजना, अन्त्योष्टि स्थल योजना, जल निकासी योजना, नमस्ते योजना, विज्ञापन व्यय, स्वच्छ भारत मिशन, निरश्रित गौवंश अनुदान, पीएम स्वनिधि योजना सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए व्यय की जाएगी। वहीं, वार्ड 18 की सभासद कमलेश सिंह, वार्ड 13 के सभासद चेतन्य शर्मा, वार्ड 7 के सभासद पुष्पेन्द्र माहौर, वार्ड 6 के सभासद राकेश कुमार वाल्मिकी और सभासद सुनीता सैनी अनुपस्थित रहे।
अध्यक्ष का बयान
कोट-
26 सभासदों की सहमति से बोर्ड बैठक में 72.59 करोड़ का बजट पास हुआ है। अब क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से कराए जाएंगे।
-अंजना सिंघल, अध्यक्ष, नगर पालिका खुर्जा
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


