सभासदों ने एसडीएम-ईओ को दिया ज्ञापन
Mar 06, 2026 06:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Bulandsehar News - नगर पालिका के सभासदों ने विकास कार्यों का ब्योरा मांगा है और ज्ञापन दिया है। 17 सभासदों ने आग्रह किया है कि प्रस्तावित बजट का वितरण प्रमाणित प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया जाए। अन्यथा, वे बोर्ड बैठक का बहिष्कार करेंगे। इस अवसर पर कई सभासद मौजूद रहे।

नगर पालिका के सभासदों ने शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी और एसडीएम को ज्ञापन दिया। विकास कार्यों का ब्योरा पालिका से सभासदों ने मांगा था। ज्ञापन में करीब 17 सभासदों द्वारा अनुरोध किया गया है कि बोर्ड बैठक से पूर्व प्रस्तावित बजट का वितरण प्रमाणित प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया जाए। अन्यथा बोर्ड बैठक का बहिष्कार सभासदों द्वारा किया जाता रहेगा। इस अवसर पर इफ्ताख अंसारी, सूर्यकांत शर्मा, संगीता, शाहिद अंसारी, अनवर मलिक, संतोष, पुष्पा देवी, सुहेल उर्फ बिट्टू, वसी हैदर, उदयवीर सिंह, मधु देवी, योगेंद्र मौहर आदि सभासद मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


