हादसा --- दो स्थानों पर सड़क हादसे में पांच लोग घायल
Bulandsehar News - खुर्जा में शनिवार रात को सिकंदराबाद मार्ग पर दो बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में एक परिवार और दूसरे बाइक सवार घायल हुए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शोभित को जिला अस्पताल रेफर किया गया।...

खुर्जा। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र में सिकंदराबाद मार्ग पर हसनगढ़ मोड़ के निकट शनिवार रात दो बाइक आपस में टकरा गईं। जिसमें एक बाइक सवार आशुतोष, उसकी पत्नी चंचल और तीन वर्षीय बेटा शोभित निवासी सिटी स्टेशन मार्ग खुर्जा और दूसरी बाइक सवार संतोष निवासी खुर्जा जंक्शन घायल हो गए। हादसे के बाद एकत्र हुए राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकितसकों ने शोभित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवारों ने हेलमेट लगाया हुआ था। वहीं दूसरी तरफ अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर बाइक सवार को हाइड्रा वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मोनिस निवासी वसेदुआ खुर्जा देहात घायल हो गया।
जिसे कैलाश अस्पताल पहुंचाया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




