मां बच्चों की प्रथम गुरु होती है: निधि गोयल
मां बच्चों की प्रथम गुरु है: निधि गोयलमां बच्चों की प्रथम गुरु है: निधि गोयलमां बच्चों की प्रथम गुरु है: निधि गोयलमां बच्चों की प्रथम गुरु है: निधि ग

नगर के विद्यालयों में मदर्स डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हीरा कॉलोनी स्थित सेंट विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। विद्यालय में मदर्स डे के अवसर पर करीब 259 बच्चों ने रंगों और चित्रों के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए मातृ प्रेम को प्रदर्शित किया। बच्चों ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है और बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में उनकी अहम भूमिका रहती है। वहीं औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरके इंटरनेशनल स्कूल में भी मदर्स डे बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या निधि गोयल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बच्चों ने वेलकम डांस, रोली पॉली डांस, क्रेजी फ्रॉग डांस, मेरी मां और आई लव माय मम्मी जैसे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। माताओं के लिए बॉल्स विद बकेट्स, बॉटल पेकिंग, मेमोरी गेम और म्यूजिकल चेयर जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानाचार्या निधि गोयल ने कहा कि मां बच्चों की प्रथम गुरु होती है और संस्कारों की नींव घर से ही पड़ती है। कार्यक्रम का संचालन अंशु चौधरी एवं पूजा शर्मा ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


