ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत ग्रामीणों ने काटा हंगामा

Jan 13, 2026 12:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - फोटो 157, 158ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत ग्रामीणों ने काटा हंगामाऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत ग्रामीणों ने काटा हंगामाऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत ग्

ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत ग्रामीणों ने काटा हंगामा

आपरेशन से बेटी को जन्म देने के बाद प्रसूता की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। बाईपास पर स्थित उर्मिला नर्सिंग होम में 31 वर्षीय पूनम निवासी गांव तोरई को प्रसव पीड़ा होने पर 6 जनवरी को परिजन अनूपशहर सीएचसी में भर्ती करा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की आशा वहां से फुसलाकर निजी चिकित्सालय उर्मिला नर्सिंग होम ले गई। वहां चिकित्सकों द्वारा आपरेशन कर दिया गया। वहां पूनम ने बेटी को जन्म दिया। आपरेशन के बाद पूनम की स्थिति लगातार खराब होती रही।

किंतु चिकित्सक ठीक होने का भरोसा देते रहे। 11 जनवरी को पूनम को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पूनम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों में चिकित्सालय प्रबंधन के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्याप्त हो गया, और वे पूनम के शव को वापस उर्मिला हॉस्पिटल पर ले आए। लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर गांव से बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने भारी हंगामा करते हुए चिकित्सकों के खिलाफ तथा गांव की आशा के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा पूनम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूनम पर पहले से ही चार लड़की और एक लड़का है। पूनम का पति हलवाई का काम करता है। छह बच्चों को अनाथ छोड़कर पूनम का निधन हो गया। उसके परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सीएचसी प्रभारी डा. पीके मिश्रा ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आरोपी उर्मिला चिकित्सालय पर सील लगा दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।