Bulandsehar News: क्रिकेट की बॉल लगने के विवाद में मां बेटी और बेटा से मारपीट, वीडियो वायरल

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

Bulandsehar News: क्रिकेट की बॉल लगने के विवाद में मां बेटी और बेटा से मारपीट, वीडियो वायरल

Bulandsehar News: क्रिकेट की बॉल लगने के विवाद में मां बेटी और बेटा से मारपीट, वीडियो वायरल

Bulandsehar News: थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद को लेकर मां बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा महिलाओं से मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। थाना क्षेत्र के गांव भोलिया निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह अपने खेत पर घास काट रही थी और उसकी बेटी भी साथ थी। इस दौरान दूसरे पक्ष के कुछ युवक पास में ही क्रिकेट खेल रहे थे। क्रिकेट खेलने के दौरान आरोपी द्वारा फेंकी गई बॉल उसकी बेटी को लगी।

पीड़िता द्वारा विरोध किया गया तो आरोपियों ने क्रिकेट के विकेट उखाड़ कर मां बेटियों पर हमला कर दिया और मारपीट कर दी। मौके पर पहुंचे पीड़िता के बेटे के साथ भी मारपीट की गई। थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।