आंबेडकर जयंती पर निकाली प्रभात फेरी

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - आंबेडकर जयंती पर निकाली प्रभातआंबेडकर जयंती पर निकाली प्रभातआंबेडकर जयंती पर निकाली प्रभातआंबेडकर जयंती पर निकाली प्रभातआंबेडकर जयंती पर निकाली प्रभा

आंबेडकर जयंती पर निकाली प्रभात फेरी

खुर्जा में सिटी स्टेशन मार्ग स्थित डा. भीमराव आंबेडकर पार्क से मंगलवार सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। जिसका ब्लाक प्रमुख मोनिका सिंह ने फीता काटते हुए शुभारंभ किया। यह प्रभात फेरी सिटी स्टेशन मार्ग से शुरू होकर ककराला, कबाड़ी बाजार, गांधी मार्ग, पदम सिंह गेट, जेवर अड्डा और तहसील मार्ग स्थित आंबेडकर पार्क पर पहुंची। जहां डा. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए लड्डू वितरित किए गए। साथ ही वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया। वहीं जाटव विकास मंच द्वारा सिटी स्टेशन मार्ग स्थित पार्क में कार्यक्रम किया गया। जहां बाबा साहब के विचारों पर चलने का लोगों से आह्वान किया गया।

इस दौरान ब्लाक प्रमुख मोनिका सिंह, पवन कुमार, कैलाश भागमल गौतम, भूकेश राय, रामवीर, आदित्य सिंह, राहुल सिंह, गंगाशरण, अंकित कुमार, भजनलाल आदि रहे। वहीं क्षेत्र के मौजपुर सहित अन्य गांवों में भी कार्यक्रम किए गए।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।