Modern Public School Celebrates Dussehra with Cultural Performances in Yamunapuram स्कूल में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsModern Public School Celebrates Dussehra with Cultural Performances in Yamunapuram

स्कूल में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व

Bulandsehar News - यमुनापुरम के मॉर्डन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने रामायण की प्रस्तुति दी और मां काली के रूप में नृत्य किया। प्रबंधक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरTue, 30 Sep 2025 07:57 PM
share Share
Follow Us on
स्कूल में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व

नगर के यमुनापुरम स्थित मॉर्डन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रामायण की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुभारंभ प्रबंधक सुरेश गर्ग, डा. सुधीर अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर सच्चाई की जीत का प्रतीक है। हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। बच्चों ने मां काली बनकर नृत्य किया और रामायण के पात्रों की भूमिका निभाई। सुंदर-सुंदर भजनों पर छात्रों ने नृत्य किया। समापन पर छात्रों द्वारा रावण के पुतले का दहन किया। प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह ने छात्रों को दशहरा पर्व के बारे में बताया।

बृजमोहन गुप्ता, राजेश गर्ग, सौरभ गुप्ता, डा. अमोल गर्ग, अमन गर्ग, नीरज गर्ग, अनुराधा गर्ग व डा. शानू गर्ग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।