Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsMixed Reactions to India s 2026 Budget Tax Relief Expectations and Price Changes
 बजट 2026 : बजट को लेकर कहीं राहत तो कहीं आहत

बजट 2026 : बजट को लेकर कहीं राहत तो कहीं आहत

संक्षेप:

Bulandsehar News - केंद्र सरकार द्वारा 2026 का बजट पेश किए जाने पर जिले में लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई हैं। कुछ वर्गों को राहत की उम्मीद है, जबकि महंगाई और रोजगार को लेकर चिंता बनी हुई है। वित्त मंत्री ने नया इनकम टैक्स एक्ट पेश किया है, लेकिन मिडल क्लास को राहत नहीं मिली। कुछ वस्तुओं की कीमतें कम हुई हैं, जबकि अन्य महंगी हुई हैं।

Feb 01, 2026 06:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

केंद्र सरकार द्वारा बजट 2026 पेश किए जाने के बाद जिले में इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। आमजन, व्यापारी, महिलाएं और युवा वर्ग बजट को अपने-अपने नजरिए से परखते नजर आए। लोगों को जहां कुछ वर्गों को राहत मिलने की उम्मीद दिखी, वहीं महंगाई और रोजगार को लेकर अभी भी अपेक्षाएं बनी हुई हैं। हालांकि शुगर और कैंसर जैसी दवाओं के दाम कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। वित्त मंत्री सीतारमण लगातार 9वीं बार केंद्रीय बजट पेश किया है। इस बजट के पेश करते ही उन्होंने नया रिकॉर्ड बना दिया है। बजट में नया इनकम टैक्स एक्ट, 2025 प्रस्तुत किया गया है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसका उद्देश्य आयकर कानून को सरल भाषा में लाना, अनावश्यक जटिलताओं को कम करना तथा कर विवादों में कमी लाना है। इनकम टैक्स में छूट नहीं वित्त मंत्री ने पिछली बार के बजट में न्यू टैक्स रिजीम चुनने पर 12 लाख रुपये तक की इनकम टैक्स फ्री होने का तोहफा दिया था। 75 हजार के स्टैंडर्ड डिडक्शन के साथ कुल 12.75 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री हो जाती है। बार के बजट में टैक्सपेयर्स स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट 75 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये करने की मांग कर रहे थे, लेकिन वित्त मंत्री से कोई राहत नहीं मिली जिससे मिडल क्लास वर्ग को निराशा हुई है। किसानों को उम्मीद थी कि पीएम किसान योजना का बजट बढ़ाया जाएगा और इसको 6000 रुपये से बढ़ाकर 12000 रुपये कर दिया जाएगा, लेकिन इस बार के बजट में इसके लिए कोई घोषणा नहीं की गई। बजट में शेयर बाजार निवेशकों को बड़ा झटका दिया गया है. एफ एंड ओ ट्रेडर्स के लिए ट्रांजैक्शन चार्ज को बढ़ा दिया गया है, जबकि उम्मीद थी कि इसमें कटौती हो सकती है बजट के बाद सोलर सामान, जूते, ईवी बैटरी, ओवन, कैंसर व शुगर की दवाएं, कपड़ा, सीएनजी, विदेश यात्रा और एयरक्राफ्ट पाट्र्स सस्ते हुए। वहीं शराब, स्क्रैप और खनिज महंगे हो गए।