Bulandsehar News: बाग की रखवाली करने गया हाईस्कूल का छात्र लापता
Bulandsehar News: बाग की रखवाली करने गया का छात्र लापताबाग की रखवाली करने गया का छात्र लापताबाग की रखवाली करने गया का छात्र लापताबाग की रखवाली करने गया का छात्र लापता

Bulandsehar News: अहार। अहार थाना क्षेत्र के गांव मौहरसा से 16 वर्षीय छात्र के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के कई दिन बाद भी किशोर का कोई सुराग नहीं लगने से परिजन परेशान हैं। पुलिस ने पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
परिवार की चिंता
मौहरसा निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका सोलह वर्षीय पुत्र सुमित कुमार जो कक्षा 10 का छात्र है। 10 जुलाई को गांव के एक आम के बाग की रखवाली करने गया था। दोपहर करीब दो से तीन बजे के बीच वह साइकिल से शिकोई जाने की बात कहकर निकला, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। जब काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
पुलिस की कार्रवाई
परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के गांवों में काफी खोजबीन की, लेकिन सुमित का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पिता ने अहार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
जांच जारी
थाना प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। जल्द ही किशोर का पता लगाने के प्रयास जारी है।
प्रश्न-उत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


