
छात्रा से छेड़छाड़ और आरोपी के बाल काटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
Bulandsehar News - कोतवाली देहात क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी युवक यूसुफ को गिरफ्तार कर उसके बाल और दाढ़ी-मूंछ काट दिए गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की...
कोतवाली देहात क्षेत्र में बहलीमपुरा रजवाहे के पास एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और आरोपी युवक के बाल और दाढ़ी-मूंछ काटने के मामले में दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। देहात पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि 6 अक्तूबर को कोतवाली देहात क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी 12वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। आरोपी युवक को पकड़ लिया गया और उसके साथ मारपीट करते हुए मुंडन किया गया। इसके साथ ही दाढ़ी-मूंछ भी काट दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर युवक को पुलिस को सौंप दिया गया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़िता छात्रा के पिता की तहरीर पर देहात पुलिस ने आरोपी यूसुफ के खिलाफ पोस्को एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं, दूसरे पक्ष से आरोपी युवक के भाई अहसान अली द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिसमें बताया गया है कि उनका भाई युसूफ अपने गांव से जालखेड़ा होते हुए बहलीमपुरा रजवाहे की तरफ जा रहा था। आरोप है कि गांव जालखेड़ा के दो लोगों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की और बेइज्जती करने के उद्देश्य से बाल काटते हुए जान से मारने की धमकी दी। देहात पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी यूसुफ का चालान कर दिया गया है। मामले में जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




