Bulandsehar News: जिले में कल लगेंगे 46.70 लाख पौधे, बहांपुर से होगा भव्य शुभारंभ
Bulandsehar News: वन महोत्सव:जिले में कल लगेंगे 46.70 लाख पौधे, बहांपुर से होगा भव्य शुभारंभ जिले में कल लगेंगे 46.70 लाख पौधे, बहांपुर से होगा भव्य शुभारंभ जिले में

Bulandsehar News: वन महोत्सव के अंतर्गत जिले में कल 12 जुलाई को मेगा पौधारोपण होगा। सभी स्थानों पर छायादार पौधों के साथ-साथ इस बार फलदार पौधे भी रोपे जाएंगे। इसमें मुख्य रूप से जामुन, लीची, अमरूद, आम, शीशम, जामुन, तुन प पीपल सहित 50 से अधिक प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। जिले को शासन से कुल 46,70,400 पौधे लगाने लक्ष्य मिला था। इसमें डीएम ने 25 विभागों को उक्त सभी पौधों को लगाने का लक्ष्य दिया है। अफसरों ने पौधारोपण को लेकर तैयारियों को पूरा कर लिया है।
पौधों की वृत्तियों
वन विभाग की 19 नर्सरियों से पौधों का उठान पूरा हो चुका है और विभागों ने इन्हें स्थलों पर पहुंच दिया है। पौधारोपण के लिए गड्ढे खुदकर तैयार हो चुके हैं और इनकी जियो टैगिंग भी चल रही है। जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह दिलेर द्वारा इन पौधों को लगाया जाएगा। स्याना तहसील व बीबीनगर ब्लॉक के गांव बहांपुर गांव से इस पौधे रोपने का शुभारं होगा और यह शाम तक इन पौधों को लगा दिया जाएगा। डीएफओ हरेंद्र सिंह ने साइडों पर पहुंचकर निरीक्षण किया और विभाग की पौधारोपण की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रभारी मंत्री के साथ-साथ जिले के सभी जन प्रतिनिधि इस अभियान में भाग लेकर पौधे लगाएंगे। सुबह दस से लेकर शाम पांच बजे तक पौधे लगाए जाएंगे।
विभागों का लक्ष्य
----
1.वन विभाग -- 8,91,000
2.पर्यावरण विभाग -- 1,63,000
3.ग्राम्य विकास विभाग - 20,29,000
4.आवास विकास विभाग -- 7,200
5.औद्योगिक विकास 9,100
6.नगर विकास 38,700
7.लोक निर्माण विभाग -- 16,200
8.सिंचाई व जल विभाग - 18,000
9.कृषि विभाग 8,900
10.नमामि गंगे एवं -- 6,27,000
11.पशुपालन विभाग -- 14,000
12.सहकारिता विभाग-- 10,200
13.उद्योग विभाग-- 16,300
14.ऊर्जा विभाग -- 10,200
15.माध्यमिक शिक्षा-- 20,000
16.बेसिक शिक्षा -- 30017
17.प्रावधिक शिक्षा-- 6,000
18. उच्च शिक्षा -- 25,900
19.श्रम विभाग -- 4,600
20.स्वास्थ्य विभाग -- 16,000
21.परिवहन विभाग-- 3,400
22.रेलवे विभाग-- 12,000
23.गन्ना विभाग -- 8,000
24.उद्यान विभाग -- 3,11,000
25.गृह विभाग -- 11,400
कुल योग -- 46,704,00
अवसरी प्रश्न
लेखक के बारे में
Anil Sharmaशॉर्ट बायो:
अनिल शर्मा पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान बुलंदशहर में ब्यूरो प्रभारी के रूप में कार्य रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
अनिल शर्मा भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) बुलंदशहर ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग भी करते हैं।
कॅरियर का सफर
अनिल शर्मा ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण अखबार से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान दोनों ही समाचार पत्रों में राजनीति, शिक्षा,धर्म बीट पर काम करने का मौका मिला।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए हिंदी, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, बीएड के साथ-साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर होने से अनिल शर्मा को पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। इसी वजह से वह शिक्षा, इनोवेशन, राजनीति विश्लेषण पर केंद्रित स्टोरीज़ लिख रहे हैं।
पत्रकारिता और लक्ष्य
विकास, समाज, अपराध, राजनीति से जुड़े विषयों पर अनिल शर्मा की गहरी समझ है। विकास, अपराध, राजनीति में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। अनिल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


