Bulandsehar News: सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्योहार 

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

Bulandsehar News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए मंगलवार शाम कोतवाली परिसर में बैठक हुई। जिसमें प्रभारी सुदेश कुमार ने क्षेत्रवासियों से अपील की। बैठक में बिजली और सफाई जैसी समस्याओं का भी समाधान किया गया। लोगों से असामाजिक गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने का अनुरोध किया गया।

Bulandsehar News: सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्योहार 

Bulandsehar News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्योहार के मद्देनजर मंगलवार शाम कोतवाली परिसर में प्रभारी सुदेश कुमार क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। बैठक में कोतवाली प्रभारी ने क्षेत्र के लोगों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्योहार सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। बैठक में लोगों से किसी भी समस्या बिजली, सफाई आदि के लिए समाधान की बात कही। लोगों ने बताया कि कस्बे समेत अन्य स्थानों पर लाइन के तार झूल रहे हैं। जिनसे कभी भी हादसा हो सकता है। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि त्योहार पर किसी भी असामाजिक तत्व की गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दी जाये। बैठक में पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन सुभाष सिंघल, बबलू शर्मा, रामबाबू सिंघल, शील प्रधान,विजय प्रधान, आजम खां, जफर सईद, राजेश सैनी, मनवीर सिंह, पप्पू प्रधान, पंकज सैनी समेत झाझर चौकी प्रभारी, पावर कॉरपोरेशन अफसर मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबुलंदशहरBulandsehar News: सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्योहार