एसआईआर के दावे-आपत्ति निस्तारण की कमिश्नर ने की समीक्षा

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - एसआईआर के दावे-आपत्ति निस्तारण की कमिश्नर ने की समीक्षा

एसआईआर के दावे-आपत्ति निस्तारण की कमिश्नर ने की समीक्षा

मेरठ मंडल आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त दावे और आपत्तियों के निस्तारण की विधानसभावार की समीक्षा की। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा रोल प्रेक्षक के रूप में नामित आयुक्त मेरठ मंडल भानु चन्द्र गोस्वामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचक नामावली के प्रकाशन से पूर्व प्राप्त हुए सभी आवेदन पत्रों का गुणवत्ता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। कोई भी फॉर्म लंबित नहीं रहे। निस्तारण किए जा रहे फॉर्म का रैंडम चेक भी किया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति सहित सभी एईआरओ के साथ बैठक करते हुए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त दावे और आपत्तियों के निस्तारण की विधान सभावार समीक्षा की।

बैठक में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व अभिषेक सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।