बुलंदशहर: मंदिरों में सुबह से लगी कतारें, गूंजे भोले बाबा के जयकारे
Bulandsehar News - बुलंदशहर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या शिवालयों पर जुटी। कावड़ियों ने जलाभिषेक किया और विभिन्न शिव मंदिरों पर भक्तों का तांता लगा रहा। स्वास्थ्य विभाग ने कांवड़ियों के लिए चिकित्सा सुविधाएं प्रदान कीं। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
बुलंदशहर। जिले के विभिन्न स्थानों पर महाशिवरात्रि के उपलक्ष में रविवार को श्रद्धालुओं की शिवालयों पर कतारें लगी रहीं। कावड़ियों ने कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। रविवार सुबह से ही महाशिवरात्रि के उपलक्ष में बुलंदशहर नगर के श्री राजराजेश्वर मंदिर, अहार के अंबकेश्वर महादेव, खुर्जा के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, बरासऊ मंदिर सहित जिले के सभी शिव मंदिरों पर भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर के निकट स्वास्थ्य विभाग की ओर से कांवड़ियों के लिए उपचार की सुविधा की गई जहां पर कांवड़ियों के जख्मी पैरों की पट्टी की गई। सुरक्षा के लिहाज से मंदिर मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा।
बुलंदशहर, खुर्जा, स्याना, अनूपशहर, सिकंदराबाद सहित विभिन्न नगरों के मार्गों पर कांवड़िये बम भोले के जयकारे लगाते दिखाई दिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


