भीम महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब
Bulandsehar News - ग्राम सुनहरा में संघदीप बुद्ध विहार में भीम महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मनुस्मृति दहन दिवस को बहुजन मुक्ति दिवस के रूप में मनाते हुए, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विभिन्न वक्ताओं ने डॉ....

ग्राम सुनहरा स्थित संघदीप बुद्ध विहार में भीम महोत्सव में जन सैलाब उमड़ पड़ा। मनुस्मृति दहन दिवस को बहुजन मुक्ति दिवस के रूप में मनाया गया। शुरुआत में भंते प्रज्ञा राशि माथेरा ने तथागत भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। पंचशील एवं बुद्ध वंदना कराने के बाद फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रज्ञा रश्मि महाथेरा के साथ भंते धम्म कीर्ति, राहुल बौद्ध, मोती राम साथ रहे। अध्यक्षता भंते प्रज्ञा रश्मि महाथेरा ने संचालन कार्यक्रम संयोजक प्रदीप कुमार अशोक एडवोकेट ने किया। प्रोफेसर डॉ. सतीश प्रकाश ने कहा कि देश में पिछले कुछ समय से दलितों के हालात बदले हैं। देश में शिक्षा एवं नौकरियों में निजीकरण जोर पर है। शकुन बौद्ध ने कहा कि बाबा साहब ने महिलाओं के हक व अधिकारों के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया। बुद्धालंकार बौद्ध ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सदैव पाखंडवाद एवं जातिवाद का विरोध किया। अंबेडकरवादी लोगों को बुद्ध का मार्ग अपनाना होगा तभी देश में समानता आ सकती है। धम्म विनिया ने कहा कि बाबा साहब ने सदैव महिलाओं के सम्मान के लिये कार्य किया। गीतकार शशी भूषण, संघमित्रा गौतम,कान्ता भारती, नरेन्द्र कर्दम ने गीत प्रस्तुत किए। पूर्व विधायक मुशीलाल गौतम ने समापन पर आभार जताया। संयोजक टीम में त्रिलोकराज सिंह, आरके सिंह डिक्की चैयरमैन, विनोद राव पूर्व ब्लॉक प्रमुख, मनवीर सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख, हर्षउदय चन्द्रा, पवन निम एडवोकेट, कपिल गौतम प्रेम,संजीव गौतम, सत्यपाल सिह,शिवकुमार,डा. पुष्पराज सिंह, डा. वीरेन्द्र सिंह, डा. राजकुमार, बुद्ध प्रिय अशोक, कौशल किशोर,जितेन्द्र गौतम,राजेन्द्र सिंह,डा. अजय,हरीश कुमार,डा. राहुल सागर आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।