
खुरपका-मुंहपका: महाअभियान में सात लाख पशुओं को लगेगा सुरक्षा कवच
Bulandsehar News - -शासन से जिले को मिली 6.69 हजार वैक्सीन, पशुपालन विभाग ने शुरू की तैयारीखुरपका-मुंहपका: महाअभियान में सात लाख को लगेगा सुरक्षा कवचखुरपका-मुंहपका: महाअ
जिले के पशुधन को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसे गंभीर रोगों से सुरक्षित करने के लिए पशुपालन विभाग ने बड़े स्तर पर तैयारी पूरी कर ली है। आगामी 22 जनवरी से जिले भर में टीकाकरण का निशुल्क महाअभियान शुरू होने जा रहा है, जो अगले 45 दिनों तक चलेगा। इस अभियान के लिए शासन की ओर से जिले को 7.69 लाख वैक्सीन की डोज मिल गई है। सीवीओ ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर शत प्रतिशत पशुओं के टीकाकरण के निर्देश दिए हैं। किसानों को टीकाकरण के लिए जागरूक भी किया जाएगा। जिले में खुरपका एवं मुंहपका रोग से काफी संख्या में पशुओं की मौत हो जाती है।
काफी ऐसे मामले पूर्व में सामने आए हैं। जिले में सात लाख से अधिक गाय एवं भैंस हैं और इनका टीकाकरण होना है। शासन स्तर से इन पशुओं का निशुल्क टीकाकरण होता है। डा. अनिल शर्मा ने बताया कि नियमानुसार चार माह से छोटे बच्चों और आठ माह से अधिक की गर्भवती गाय व भैंसों को यह टीका नहीं लगाया जाएगा। विभाग इस बार वैक्सीन की प्रभावशीलता की वैज्ञानिक जांच भी करेगा। इसके लिए विशेष रूप से स्याना, अनूपशहर और खुर्जा ब्लॉक के तीन गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों में टीकाकरण से पहले और टीका लगने के बाद पशुओं के रक्त के नमूने लिए जाएंगे। सैंपलिंग के माध्यम से यह पता लगाया जाएगा कि वैक्सीन लगने के बाद पशुओं में बीमारी से लड़ने की कितनी क्षमता विकसित हुई है और यह टीका कितना कारगर साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन प्राप्त हो गई हैं और सभी ब्लॉक स्तर पर इनका वितरण कराया जा रहा है। टीकाकरण की शासन स्तर से मॉनिटरिंग होगी। बैठक कर सभी ब्लॉक स्तरीय चिकित्सक एवं कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




