बहन के देवर ने किया दुष्कर्म, हुई पांच माह की गर्भवती
एक विवाहित महिला ने अपने भाई-बहन के घर में दुष्कर्म और ब्लैकमेल का मामला दर्ज कराया है। महिला के पति के साथ विवाद के बाद वह अपनी बड़ी बहन के पास गई थी, जहां उसके देवर ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

थाना क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसका विवाह अलीगढ़ के खैर चंडौस निवासी युवक से संपन्न हुआ। छह महीने पहले पति पत्नी के बीच मनमुटाव हो गया। परिवार में विवाद कम हो इसलिए उसके पिता उसे हरियाणा के बागपुर निवासी बड़ी बहन के यहां छोड़ आये। वहां बहन के देवर ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। और वीडियो बना ली। आरोपी उसके साथ वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लेकमैल करते हुए लगातार दुष्कर्म करता रहा। एक महीने पहले उसके पिता उसे गांव ले आये। 17 मई को परिवार के सभी लोग खेतों पर काम करने गए हुए थे।
तभी आरोपी वहां आया और अकेले पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर चला गया। तब से वह गुमसुम अवस्था में रहने लगी। परिजनों ने जब उससे पूछताछ की तो पांच माह की गर्भवती होने की बात सामने आई। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अर्जुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


