ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरविवाहिता का दहेज के लिए उत्पीड़न , ससुर व देवर पर छेड़छाड़ का आरोप

विवाहिता का दहेज के लिए उत्पीड़न , ससुर व देवर पर छेड़छाड़ का आरोप

गुलावठी के एक मौहल्ला निवासी विवाहित महिला ने अपने ससुरालियों पर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई...

विवाहिता का दहेज के लिए उत्पीड़न
, ससुर व देवर पर छेड़छाड़ का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरFri, 26 Mar 2021 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

गुलावठी, संवाददाता

गुलावठी के एक मौहल्ला निवासी विवाहित महिला ने अपने ससुरालियों पर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विवाहिता ने ससुर व देवर पर उसके साथ अश्लील हरकतें करने तथा पति पर वेश्यावृति कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईराने के आदेश पर महिला की रिपोर्ट दर्ज की है।

नगर के एक मौहल्ला निवासी महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी गाजियाबाद निवासी एक युवक से गत मई 2020 में हुई थी। शादी में काफी दान दहेज दिया गया। ससुराल वाले दहेज में पांच लाख की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट व उसका उत्पीड़न करने लगे। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाने लगी। विवाहिता के अनुसार उसके पिता ने कुछ माह बाद ढाई लाख रूपये दे दिए तथा कुछ दिनों तक ठीक रहा। बाद में आरोपियों ने पुनः ढाई लाख की मांग करनी शुरू कर दी। विवाहिता के अनुसार ससुर व देवर ने उसके साथ अश्लील करतें की। पति ने उसे धमकी दी कि यदि वह दहेज नहीं लाई तो वह उससे वेश्यावृति कराएगा। विवाहिता ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया था। जिस पर केंदीय मंत्री ने संज्ञान लिया तथा गुलावठी पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें