Bulandsehar News: ताबीज बंधवाने के बहाने विवाहिता से दुष्कर्म
Bulandsehar News: ताबीज बंधवाने के बहाने विवाहिता से दुष्कर्म

Bulandsehar News: थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता से ताबीज कराने के बहाने दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। गांव निवासी महिला ने एसएसपी को दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व बीमारी के चलते गांव निवासी व्यक्ति उसे ताबीज बंधवाने के बहाने ले गया। जहांगीराबाद के रास्ते में आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंज़ाम दिया और अश्लील वीडियो बना ली। तभी से आरोपी उसे ब्लेकमैल कर वीडियो वायरल करने व परिवार वालों को वीडियो दिखाने की बात कहकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। 20 अगस्त की दोपहर गांव स्थित महापुरुष की मूर्ति के पास उसकी सास अन्य लोगों के साथ बैठी हुई थी।
तभी आरोपी वहां पहुंचा और कहा कि उसने उसकी पुत्रवधू को नशीला पदार्थ पिलाकर शारीरिक संबंध बना वीडियो बनाई। उसके बाद वह लगातार उसके साथ संबंध बनाता आ रहा है। जब सास ने इसका विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। घटना पास ही दुकानदार के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी थाना पुलिस से जान-पहचान की बात कहते हुए धमकी देते हुए देता है कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।थाना पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद से उसका पति उसे रखने को तैयार नहीं है। जिससे उसका जीवन बर्बाद हो गया है। थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


